Home / News / SDPI का सदस्यता अभियान 1 जून से 10 जून तक चलेगा

SDPI का सदस्यता अभियान 1 जून से 10 जून तक चलेगा

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट


झालरापाटन, दिनांक _
Social Democratic Party of India नगर कमेटी झालरापाटन द्वारा 1 जून से 10 जून 2026 तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की विचारधारा और जनहित के कार्यों से जोड़ना है।
नगर कमेटी ने बताया कि इस अभियान के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को SDPI की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी तथा नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
पार्टी पदाधिकारियों ने नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि वे सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के लिए आगे आएं तथा सदस्यता अभियान में भाग लें।
SDPI नगर कमेटी झालरापाटन ने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now