Home / News / थाना रहली में पुलिस अभिरक्षा में हुई मृत्यु के संबंध में एसडीएम रहली करेंगे जांच

थाना रहली में पुलिस अभिरक्षा में हुई मृत्यु के संबंध में एसडीएम रहली करेंगे जांच

सागर (मध्यप्रदेश)
लाल साहब लोधी

सागर, 15 जुलाई 2026
थाना रहली में 13 जुलाई 2026 को पुलिस अभिरक्षा में रामदीन पिता बाबूलाल सेन, निवासी ग्राम धनगुवां, थाना रहली, तहसील रहली की मृत्यु के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार एसडीएम रहली श्री कुलदीप पाराशर उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जांच करेगें। उन्हांेने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि घटना के संबंध में यदि कोई व्यक्ति लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य, अन्य कोई जानकारी प्रस्तुत करना चाहता है तो वे कार्यालयीन दिवस में कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी रहली में 22 जुलाई 2026 तक उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now