बरेली जिले में I LOVE MOHAMMED पोस्टर को लेकर हुए विवाद के बाद अब प्रशाशन काफी सख्त और एक्शन मोड़ में नजर आरहा है। पिछले जुम्मे की नमाज पर हुए बवाल के बाद अब प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। दो दिन के लिए शहर में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सड़क किनारे और बाजारों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
फ़िलहाल पुरे शहर में हालत अब समान्य है हर रोज की तरह सभी लोग घर से बहार जा रहे है, बाजारों में चहल कदमी देखि जा रही है। सुरक्षा कड़ी करने का मुख्य कारण दशेरा और जुम्मे की नमाज बताया जा रहा है। ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घट सके उसके लिए सुरक्षा के पिखता इंतजाम किये जा चुके है।
सुरक्षा व्यवस्था में महिला एसओजी की वीरांगना यूनिट के साथ महिला क्यूआरटी की छ टीमें तैनात की गई है। हर एक टीम में 30 से 35 कर्मी रहेंगे।






