Home / News / अधिवक्ताओं से सुसज्जित लक्ष्य सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने अशफाकउल्ला खां को किया याद |

अधिवक्ताओं से सुसज्जित लक्ष्य सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने अशफाकउल्ला खां को किया याद |

मुज़फ्फरनगर

लक्ष्य सामाजिक संस्था के कार्यालय शमा रेडियोज वाली गली, मेरठ रोड, निकट मीनाक्षी चौक, मुजफ्फरनगर पर शहीद क्रांतिकारी महानायक अशफ़ाकउल्ला खान को याद किया गया|

संस्था के अध्यक्ष तज़कीर मुशीर एडवोकेट ने जंग-ए-आज़ादी के महानायक अशफाक उल्ला खां को उनकी जयंती पर याद करते हुए बताया कि उनका नाम भारत के उन क्रांतिकारियों में गिना जाता है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए हंसते हंसते अपनी जान दे दी थी, अशफ़ाक उल्ला खां का जन्म 22 अक्टूबर 1900 में उत्तर प्रदेश के शहीदगढ़ में हुआ था उनके परिवार के सभी लोग सरकारी नौकरी में थे स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ वो एक कवि भी थे| आज़ादी में उनका योगदान इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज है|

संस्था के सचिव रागिब आलम ने खान साहब की कुछ चुनिंदा कविताओं को सुनाया| रागिब आलम ने बताया कि वह कविता में अपना उपनाम हसरत लिखा करते थे और कविताओं को आते-जाते समय काकोरी कांड के क्रांतिकारी गया करते थे|

सभा में मुख्य रूप से महबूब आलम अंसारी एड०, समाजसेवी रागिब आलम, अमीर अहमद अंसारी एड०, इकराम कुरैशी तेवडा, मो नवाज़ एड०, काशिफ़ मुशीर एड०, अनीस खान आदि शामिल रहे|

Tagged:
[post-views]
Share
Now