Home / Local / पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारे निकल दो सगे भाइयों का एनकाउंटर ……

पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारे निकल दो सगे भाइयों का एनकाउंटर ……

सीतापुर के महोली कस्बे से ताल्लुक रखने वाले पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या को लेकर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार सुबह हुई एक मुठभेड़ में दो शूटरों को मार गिराया गया, जिन पर हत्या का आरोप था और दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।

कैसे हुई मुठभेड़?
सुबह-सुबह पिसावां-महोली मार्ग पर पुलिस और एसटीएफ की टीमें गश्त कर रही थीं। तभी दो बाइक सवार तेज़ रफ्तार में आते दिखे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस पर ही गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोलियां लगीं। संजय तिवारी उर्फ अकील खान और राजू तिवारी उर्फ रिजवान नाम के ये दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौन थे ये दोनों और क्या है मामला?
ये वही दो शूटर थे, जिन्होंने 8 मार्च को हेमपुर ओवरब्रिज पर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस वक्त दोपहर के करीब 3 बजे थे। पूरी घटना इलाके में दहशत फैलाने वाली थी। जांच में पता चला कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी, जिसमें एक मंदिर के पुजारी और उनके दो जानकार भी शामिल थे। इन तीनों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दे की जब राघवेंद्र की पत्नी रश्मि बाजपेयी को यह खबर दी गई कि दोनों शूटरों का एनकाउंटर हुआ है, तो उनका जवाब सीधा और भावुक था। उन्होंने कहा “हमने पहले ही कहा था कि जब भी कोई कार्रवाई हो, तो हमें बताया जाए। न ही एनकाउंटर से पहले जानकारी दी गई, और न ही हमें विश्वास में लिया गया। अब जब दोनों मारे गए हैं, तो भी कुछ अधूरा सा लग रहा है। हमें इस कार्रवाई से संतोष नहीं मिला।” रश्मि की यह प्रतिक्रिया बताती है कि केवल कार्रवाई काफी नहीं होती, परिवार की भावनाओं और भरोसे को भी साथ लेकर चलना उतना ही ज़रूरी होता है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now