मां जो बन गई जल्लाद अपने ही 03 मासूम बच्चों को डुबोकर मार डाला…..

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति की मौत के बाद एक महिला ने अपने तीन बच्चों को नदी डुबोकर मार डाला। आठ वर्षीय बड़े बेटे ने नदी से किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मृत बच्चों के शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए हैं,

वारदात फफूंद कोतवाली क्षेत्र के सेंगर नदी केशमपुर घाट की है। एसपी चारू निगम के मुताबिक, प्रियंका गुरुवार सुबह अपने चारो बच्चों सोनू, आदित्य (6), माधव (4) और डेढ़ साल के मंगल को लेकर ऑटो से निकली। घर से निकलते समय ताई गीता को फोन कर बताया कि बच्चों को लेकर मरने जा रही हूं। इसके बाद फोन काट दिया,

8 वर्षीय बच्चे सोनू ने पुलिस को बताया, मां का नाम प्रियंका है। वह बसरेहर गांव में रहती है। डेढ़ साल पहले करंट की चपेट में आने से पिता अवनीश की मौत हो गई है। इसके बाद मां चचेरे देवर आशीष के साथ रह रही थी। कुछ समय से दोनों में झगड़ा चल रहा है,

Share
Now