मर्कज़ी रोयते हिलाल कमेटी कानपुर का एलान
12 रबीउल अव्वल 1447हिजरी 5 सितम्बर 2025 बरोज़ जुमा को
कानपुर – आज 29 सफ़रुल मुज़फ्फर 1447 हिजरी मुताबिक 24 अगस्त 2025 ई शहर कानपुर व आसपास का मौसम साफ नहीं था और चांद नज़र नहीं आया लेकिन देश के विभिन्न हिस्सों जैसे कनार्टक के बैंगलोर, तमिलनाडु और हैदराबाद आदि में चांद आमतौर पर देखा गया और देश की विभिन्न रोयते हिलाल कमेटियों ने इसकी तस्दीक फ़रमा दी है।
इसलिए मजलिसे उलेमा की बैठक के बाद सदर मजलिस मुफ्ती इक़बाल अहमद क़ासमी ने उपरोक्त रोयत तस्लीम करते हुए ऐलान फ़रमाया कि 1 रबीउल अव्वल 1447हिजरी मुताबिक 25 अगस्त 2025 बरोज़ सोमवार होगी। बैठक में क़ाज़ी ए शहर हाफ़िज़ मामूर अहमद जामई, मौलाना मुहम्मद इनायतुल्लाह क़ासमी, मौलाना मुहम्मद अनीस खां क़ासमी, मुफ्ती मुहम्मद माज़ क़ासमी, कारी सुहैल अहमद क़ासमी, खिताबुद्दीन नक्शबंदी, हाफ़िज़ ऐजाज़ अहमद, हाफ़िज़ अफ्फान अहमद आदि मौजूद रहे।






