Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

गाजीपुर के जमनिया विधानसभा में सपा की बैठक,कार्यकर्ताओं को मिली ये जिम्मेदारी…..


गाज़ीपुर :समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई। सपा में लंबे समय से सक्रिय नेता मोहम्मद जलालुद्दीन खान को जमानिया विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। तो वहीं मो. शकील को जिला सचिव बनाया गया। दोनों पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया| समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन पर जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी रामधारी यादव की अध्यक्षता में यह सम्मान समारोह किया गया। इसमें सपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश सचिव गिरीश गोड़, प्रदेश सचिव तुंगनाथ खरवार, सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृजदेव खरवार तथा उपाध्यक्ष नंद किशोर गोड़ तथा समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला सचिव मोहम्मद शकील खान व जमानिया विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद जलालुद्दीन खान का आयोजित सम्मान समारोह में सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने नईजिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट का संकल्प लिया। सपा नेता मन्नू सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आप सभी पर जो भरोसा किया है, उम्मीद है कि उस भरोसे पर खरा उतरेंगे और आप लोगों की वजह से पार्टी को ताकत मिलेगी, संगठन को मजबूती मिलेगी!

गाज़ीपुर रिपोर्टर

रिजवान खान

Share
Now