रुड़की में किसान मोर्चा की महापंचायत से लगा जाम जानिए क्या है किसानो की प्रमुख मांग….

उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत से रुड़की में चारों तरफ जाम लग गया। यहां तक की जाम में एंबुलेंस फंसी रही।

आपको बता दें किसानों की बिजली और गन्ना भुगतान संबंधित मांगों को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा ने एसडीएम चौक के पास महापंचायत की।

उकिमो के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

वही इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी आठ दिन से लगातार हरिद्वार के हर गांव में जाकर किसानों से संपर्क कर रहे थे।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड़ ने बताया कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। मजबूर होकर किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि इस महापंचायत में हरिद्वार से एक हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में करीब चार हजार किसान शामिल हुए।

आईए जानते हैं किसानों की प्रमुख मांगे क्या है

-किसानों को यूपी की तर्ज पर एक साल तक ट्यूबवेलों पर बिजली मुफ्त दी जाए।

इस बार बाढ़ में किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा 10 हजार रुपये प्रति बीघा दिया जाए।

इस बार किसानों को गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाए।

किसानों पर हर प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं

Share
Now