Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

यमुना नदी का बढ़ा जल स्तर खतरे में पढ़ी दिल्ली…….

बता दें इन दिनो दिल्ली समेत उत्तर-भारत के अधिकांश राज्यों में बीते सप्ताह से मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रहा है। दिल्लीवालों की मुसीबतें बढ़ने के पूरे आसार हैं क्योंकि बारिश का थमा हुआ सिलसिला फिर शुरू होने वाला है और हरियाणा का पानी यमुना जलस्तर बढ़ा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में अभी बारिश का सिलसिला थमा नही है। इस सप्ताह भी 15-16 तारीख के लिए बारिश का यलो अलर्ट है।

यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह 10 बजे तक नदी का जलस्तर 207.37 मीटर हो गया।

वही यमुना का जल स्तर बढ़ने से पुराना लोहे का पुल बंद कर दिया गया है। इसके ऊपरी हिस्से में न तो ट्रेनें गुजर रहीं हैं, न ही निचले हिस्से से वाहन। ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है।

Share
Now