धन सिंह और महाराज पर मेहरबान हुई सरकार- धामी कैबिनेट को बांटे विभाग- जाने किस को क्या मिला…..

देहरादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ही मंत्रियों को जहां जिलों की जिम्मेदारी सौंपी थी वहीं दोपहर बाद सभी मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य लोक निर्माण विभाग और ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण विभाग मंत्री धन सिंह रावत और सतपाल महाराज को सौंपे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास कम ही विभाग रखे हैं।

देखें किसे क्या विभाग मिला..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी :

विभाग – मंत्री परिषद, कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापन आवश्यक कार्य, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जन सेवा गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड एवं अर्धसैनिक कल्याण, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, वित्त, वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक विकास, खनन

सतपाल महाराज

विभाग – सिंचाई , बाढ़ नियंत्रण , लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्व ,लोक निर्माण विभाग

डॉ हरक सिंह रावत

विभाग – वन , पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन , श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन , आयुष, आयुष शिक्षा , ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा

बंशीधर भगत

विभाग – विधायी एवं संसदीय कार्य , खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले , शहरी विकास , आवास , सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी

यशपाल आर्य

विभाग – परिवहन, समाज कल्याण ,अल्पसंख्यक कल्याण ,छात्र कल्याण, निर्वाचन आबकारी

बिशन सिंह चुफाल

विभाग – पेयजल, वर्षा जल संग्रहण , ग्रामीण निर्माण ,जनगणना

सुबोध उनियाल

विभाग – कृषि , कृषि शिक्षा , कृषि विपरण , उद्यान एवम कृषि प्रसंस्करण , रेशम विकास , जैव प्रौद्योगिकी

अरविंद पाण्डेय

विभाग – विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), खेल ,युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा

गणेश जोशी

विभाग – सैनिक कल्याण , औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग

धन सिंह रावत

विभाग – सहकारिता , प्रोटोकॉल , आधा प्रबंधन एवं पुनर्वास , उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

रेखा आर्य

विभाग – महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास ,मत्स्य पालन

यतीश्वरानंद

विभाग – भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग , ग्राम्य विकास

Share
Now