Home / Events / लाखों की भीड़ के बीच रखी गई बाबरी की नींव—कई मौलवियों की मौजदूगी में हुमायूं कबीर का ऐतिहासिक आयोजन सफल….

लाखों की भीड़ के बीच रखी गई बाबरी की नींव—कई मौलवियों की मौजदूगी में हुमायूं कबीर का ऐतिहासिक आयोजन सफल….

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने यहां प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के लिए नींव-स्थापना कार्यक्रम किया। समारोह में कई मौलवी मौजूद रहे और कबीर ने उनके साथ मंच पर पहुंचकर फीता काटा। कार्यक्रम की सबसे खास बात थी लोगों की अभूतपूर्व मौजूदगी। स्थानीय अनुमान के मुताबिक 2 लाख से ज्यादा लोग ईंट लेकर पहुंचे, जिनमें से कई ईंटों पर “बाबरी” और “अमानत” लिखे हुए थे। भीड़ सुबह से ही मैदान में जुटनी शुरू हो गई थी।

क्या हुआ कार्यक्रम में?

मंच से कबीर ने कहा कि “मस्जिद की बुनियाद जनता रख रही है, मैं सिर्फ उनकी आवाज़ हूं। भीड़ के कारण सुरक्षा बढ़ानी पड़ी, प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। स्थानीय प्रशासन ने साफ किया कि भूमि पर कानूनी प्रक्रिया की जांच चल रही है।

राजनीतिक हलचल क्यों बढ़ी?
विधायक कबीर पहले ही TMC से निलंबित हैं और लगातार पार्टी लाइन के खिलाफ बयान दे रहे हैं। बाबरी नाम से मस्जिद की नींव रखने की उनकी घोषणा ने राज्य की राजनीति में नया विवाद पैदा कर दिया है। BJP ने इसे “संगठनात्मक उकसावा” बताया जबकि TMC नेताओं ने पूरे आयोजन से दूरी बनाई।

स्थानीय माहौल कैसा रहा?
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में धार्मिक भावनाएं स्पष्ट दिखीं। कई परिवार बच्चों के साथ ईंट लेकर आए। भीड़ इतनी बड़ी थी कि आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों पर लंबा जाम लग गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now