रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में गौशाला के संबंध में बैठक जिलाधिकारी चेंबर में संपन्न हुई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 8 बृहद गौशाला है जिसमें खर्सेड़ा में एक निर्माणाधीन है मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एक वृहद गौशाला बनाने के लिए एक करोड़ 60 लाख 12 हजार की लागत आती है, एवं मऊ में गाहुर तथा रामनगर में भूमि चिन्हित एवं ग्राम सभा का प्रस्ताव भी हो चुका है इस चिन्हित गौशालाओं में लगभग 1000 पशु संरक्षित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 55 हजार 9 सौ 4 पशु गौशालाओं में संरक्षित है।जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि गौशालाओं में चारा, पानी, चिकित्सीय सुविधा एवं स्वच्छता की व्यवस्था अच्छी हो यह सुनिश्चित कराएं ।जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि ठंड आ गई है एवं ठंड से बचने के लिए त्रिपाल, टिन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि जिन गौशालाओं के पास जमीन है वहां पर नेपियर घास लगाए एवं कहा कि किसानों को चिन्हित कर चारे के लिए अनुबंध भी करें जिससे कि पशुओं को हरे चारे की कमी न होने पाए। कहा कि गौशालाओं से जो गोबर प्राप्त होते हैं उसे जैविक खाद बनाएं जिससे उसे बेच कर राजस्व प्राप्त किया जा सके। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि चरवाहों का भुगतान समय से कराएं । जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं में पशुओं के रखने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए कहा कि किसी प्रकार की सिकायत सोशल मीडिया में नहीं आनी चाहिए, एवं आती है तो उसका रिप्लाई भी करें ।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृत पाल कौर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
डीएम ने गौशाला चरवाहों का भुगतान समय पर कराने के निर्देश दिए

Tagged:#news1update





