उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0” (द्वितीय चरण) अभियान को धरातलीय पटल पर प्रभावी एवं क्रियान्वन बनाने के लिए पुलिस लाइन बलिया में महिला प्रतिभागियों हेतु “मैराथन दौड़” (RUN FOR EMPOWERMENT) प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ।
(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.03.2026 को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित “मिशन शक्ति-5.0” (द्वितीय चरण) अभियान के तहत बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर/सदर मो0 उस्मान के नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मियों/मिशन शक्ति टीम द्वारा पुलिस लाइन बलिया से नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, महिला सुरक्षा की जागरूकता हेतु जनपद स्तर पर दौड़ Run For Empowerment (मैराथन) का आयोजन पुलिस लाइन बलिया से प्रारम्भ होकर कुंवर सिंह चौराहा-टीडी कॉलेज-कलेक्ट्रेट गेट-कचहरी-पुलिस अधीक्षक कार्यालय-स्टेडियम तिराहा से होते हुए पुलिस लाइन बलिया में सम्पन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अधि0/कर्मचारीगण की उपस्थिति में पुलिस लाइन बलिया से प्रतियोगिता का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया गया मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में कुल 120 महिला प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्वयं प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। मैराथन दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टाप 03 महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया एवं शेष अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया ।
सर्वश्रेष्ठ महिला प्रतिभागियों का विवरण-👇🏻
प्रथम- अंजली पुत्री सत्येंद्र कुमार निवासी नगरा बलिया
द्वितीय- पायल सिंब पुत्री रंजीत बहादुर सिंह निवासी हुसैनाबाद बलिया
तृतीय-अंजली(II) पुत्री अजीत प्रताप निवासी भगवानपुर बलिया
मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का उद्देश्य-👇🏻
उत्तर प्रदेश सरकार व माननीय मुख्यमंत्री की तरफ से महिलाओं को सशक्त व सभी क्षेत्रों में समान सहभागिता हेतु चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भर बनाने, महिला सम्बन्धी अधिकारों, समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने और सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया गया । महिलाओं/बालिकाओं को अपने आत्मसम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता न करनें, उनके अधिकारों के विषय में एवं उनके सहयोग हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देना है । मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में पोस्टर के माध्यम से आपातकालीन नंम्बरों ( जैसे वीमेन पावर लाइन – 1090, महिला हेल्पलाइन – 181, पुलिस आपात सेवा – 112, सीएम हेल्पलाइन – 1076, स्वास्थ्य सेवा – 102, एम्बुलेंस – 108, साइबर हेल्पलाइन – 1930 ) जागरुक करने का प्रयास किया गया । मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत प्रदेश के जनपद में स्थित सभी थानों पर महिला हेल्पडेस्क का विस्तार कर शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। जहां पर महिलाओं के शिकायतों व समस्याओं का कम समय में निस्तारण किया जाएगा इस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर/सदर मो0 उस्मान, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, अंजली सिंह (महिला कल्याण विभाग), पीआरओ पुलिस अधीक्षक चन्द्रभाष्कर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।


















