Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

केंद्र ने 05 राज्यपाल की नियुक्ति आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के राज्यपाल तो वीके सिंह को भी मिला…

नई दिल्ली:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इस क्रम में पूर्व सेना प्रमुख जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल बनाया गया है। केरल के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। डॉ. कंभमपति इससे पहले मिजोरम के राज्यपाल थे। उनके स्थान पर अब जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, बिहार के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।

इन सभी नियुक्तियों को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी है। नए राज्यपाल अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने के दिन से यह आदेश प्रभावी होंगे।

Share
Now