Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

तांत्रिक की हैवानियत: तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को शमशान ले जाकर ने किया रेप ! वहीं पर दूसरी महिला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव में तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को मरघट पर ले जाकर तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया। पुलिस सहयोगी पत्नी की भी तलाश कर रही है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति 28 जून को अपनी पत्नी को इलाज के लिए गांव वनहार तंत्र क्रिया करने वाले सिपाहीराम के पास ले गया था। वहां पर तांत्रिक की पत्नी ममता भी मौजूद थी। तांत्रिक महिला का इलाज करने की बात कह कर उसे मरघट पर ले गया था। वहां उसके साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही दुष्कर्म किया था। इस बारे में 11 जुलाई को जानकारी होने के बाद जब पीड़िता का पति जब तांत्रिक के आश्रम गया तो वहां उसकी पिटाई की गई थी।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस तांत्रिक और उसकी पत्नी की तलाश कर रही थी। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया। पुलिस अब तांत्रिक की पत्नी ममता की तलाश कर रही है।

Share
Now