कछुआ गति से 8 साल से बन रहा था पुल ! लोगों के सब्र का टूटा बांध. सपा नेता राजेश दुबे पहुंचे उद्घाटन करने ! पुलिस ने किया…

सतना। सिमरिया चौक पर विगत 8 साल से कछुआ गति से भी धीमी गति से बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज को जनता के प्रयोग हेतु खोलकर उद्घाटन करने के लिए अपने बहुसंख्यक समर्थकों एवं आम जनता के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंचे समाजवादी पार्टी के जुझारू नेता श्री राजेश दुबे को भारी जद्दोजहद एवं जुम्मा झटके के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि श्री दुबे ने पहले से ही घोषणा कर रखी थी कि वह आज दिनांक 5 दिसंबर को फ्लाई ओवर को जनता के प्रयोग के लिए लोकार्पण कर देंगे और शासन प्रशासन यदि कोई बाधा डालेगा तो फ्लाई ओवर से छलांग लगा देंगे। इसी अभियान को साकार करने के लिए श्री दुबे ने प्रेम नगर के दुर्गा मंदिर से दुर्गा मां का आशीर्वाद लेकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वाहन रैली निकालकर बाजार होते हुए फ्लाई ओवर के लिए कुच किया. सीएम ए स्कूल के पास पहुंच कर यह रैली पैदल मार्च में परिवर्तित हो गई। वहां से फ्लाईओवर खोला जाए, राजेश दुबे जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आंदोलनकारी फ्लाई ओवर की तरफ बढे जहां मुहाने पर ही पहले से ही एडिशनल एसपी, सिटी एसपी टी आई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था पुलिस बल ने श्री राजेश दुबे और समर्थकों को रोक दिया .इसके कारण पुलिस से श्री राजेश दुबे एवं आंदोलनकारियों से झूमा झट की हुई। अंत में श्री राजेश दुबे वही पुल पर समर्थकों सहित यह कह कर लेट गए की प्राण भी चले जाए तो मैं उठने वाला नहीं। अंत में पुलिस ने राजेश दुबे को उनके समर्थकों सहित गिरफ्तार कर लिया और देर शाम तक छोड़ा। रिहाई के बाद श्री दुबे ने कहा कि यदि 5 जनवरी 2022 तक फ्लाईओवर नहीं बना तो वह पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन करेंगे एवं पुल को लोकार्पण कर देंगे lयदि रोका गया तो पुल से छलांग लगाकर विरोध करेंगे। उन्होंने इस बात को भी दोहराया कि पुल का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी और सतना के सपूत ठाकुर रणमत सिंह के नाम पर ही किया जाए।
श्री दुबे के साथ गिरफ्तार होने वाले सर्वश्री महेंद्र मिश्रा रोहित पांडे, मनीष तिवारी ,संतोष तिवारी, तुषार द्विवेदी , गौतम मिश्रा, राजेश पांडे, चंद्रशेखर पांडे बेटू मिश्रा ,कमलनयन शुक्ला, धीरज दुबे ,नीलेश कुशवाहा ,योगी सत्येंद्रनाथ, विक्की दुबे संजू गर्ग ,गन्नू पांडे ,राम बहादुर सिंह, टीपी शर्मा, विष्णु सोनी ,राकेश पांडे के अलावा आंदोलन में सर्वश्री सुधीर मिश्रा, अजय पाल शर्मा पवन पांडे ,विपिन राय, मासूम खान अनिल गर्ग ,राजेश गर्ग, विपिन द्विवेदी ,अनुपम सिंह, प्रशांत सिंह बघेल ,रोहित सिंह,
फरहान खान आदि लोग भी शामिल थे।

Share
Now