अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
तुमान//कोरबा-चांपा मार्ग के उरगा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तुमान में तालाब में डूडा शव मिला हैं। जानकारी के अनुसार उक्त शव की शिनाख्त यहां के निवासी बलदेव कैवर्त (24) के रूप में की गयी हैं बताया जा रहा हैं। की बलदेव कैवर्त (24) 12 अगस्त को नहाने के लिए जूना तालाब गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।
ग्रामीणों की तलाश के बाद भी बलदेव का कोई पता नहीं चला, जिससे उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। अगली सुबह जब ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे, तो उन्हें बलदेव का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। इसकी सूचना तुरंत उरगा थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बलदेव की मौत तालाब में डूबने से होना प्रतीत हो रहा हैं। इस हादसे से बलदेव के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम तुमान के तालाब में डूबा मिला युवक का शव






