Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

गर्म हुआ राजधानी का माहोल। राजभवन के बाहर आत्मदाह की कोशिश,तो पुलिस पकड़कर लाई थाने…..

राज्य में नोकरी विस्तार की मांग को लेकर कोविड कर्मचारी बुधवार को राजभवन के बाहर पंहुचे।

वहां कर्मचारियों ने आत्मदाह का प्रयास किया।और इस दौरान वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस कर्मचारियों को पकड़कर थाने ले गई।

वही कर्मचारियों ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर 23 अक्तूबर को राज्यपाल को खून से पत्र लिखा था और इच्छा मृत्यु की मांग की थी। दो दिन पूर्व भी कुछ कर्मचारी पत्र का संज्ञान लेने गए थे लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली।

कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उसके बाद पुलिसकर्मी कर्मचारियों को कैंट थाने ले गए। मेडिकल जांच के बाद कोविड कर्मचारियों को जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में पेश किया गया।

कर्मचारियों के ऊपर धारा 151, 116, 107 के तहत कार्रवाई की गई। जहां से कर्मचारियों को पर्सनल बॉन्ड पर छोड़ा गया है। 10 नवंबर को जमानत लेने के लिए कर्मचारियों को बुलाया गया है।

Share
Now