रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
राजकीय कृषि महाविद्यालय फुलिया कला में वार्षिक उत्सव उड़ान 2026 का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी फुलिया कला ओम प्रकाश जी रहे। विशिष्ट अतिथि फुलिया सरपंच प्रतिनिधि रामधन जाट एवं अति विशिष्ट अतिथि सुभाष जी लड्डा | भामाशाह सत्यनारायण जी लड़ा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। उपखंड अधिकारी ने अपने वक्तव्य में बताया कि कृषि विकास से किस प्रकार देश का विकास किया जा सकता है और सशक्त कृषि व्यवस्था ही राष्ट्र को समृद्ध और आत्मनिर्भर बना सकती है। अति विशिष्ट अतिथि सुभाष जी लड्डा ने बताया कि किस प्रकार राष्ट्र निर्माण में भामाशाहों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता, उन्होंने महाविद्यालय को भी भविष्य में किसी भी विकास कार्य के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया। रामधन जाट ने भी बच्चों को शुभाशीष दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल प्राचार्य डॉ पुष्कर राज मीणा ने की। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री मूलचंद खटीक द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ संकाय सदस्य रामावतार जी मीणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय महाविद्यालय से प्रोफेसर डॉ. हंसराज सोनी, दिग्विजय सिंह, शशिकांत मीणा, सहायक लेखाधिकारी रामकुमार चौधरी, राधेश्याम ओझा, परमेश्वर सिंह, डॉ अंजु यादव महेन्द्र जी रायका नन्दकिशोर, डॉ. किशोर लाल मीणा, फूलचन्द रेगर आदि उपस्थित रहे l









