कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान आज देर शाम हो जाएगा।
शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी कृष्ण रेड्डी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता थोड़ी देर में दिल्ली से बंगलूरू के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह भी बंगलूरू पहुंचेंगे।
अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि राज्य का अगला सीएम कौन होगा। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की रेस में तीन नामों की चर्चा है।