Home / Stories / ऑपरेशन “म्यूल हंटर” के तहत जालूपुरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी गैंग का खुलासा

ऑपरेशन “म्यूल हंटर” के तहत जालूपुरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी गैंग का खुलासा

जयपुर उत्तर पुलिस ने साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए ऑपरेशन “म्यूल हंटर” के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य संदिग्ध उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था।
डीसीपी जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा के अनुसार, आरोपी राजेन्द्र बैरवा (26) निवासी मंडावर, टोंक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गिरोह के साथ मिलकर उत्तराखंड, यूपी और महाराष्ट्र के लोगों से किराये पर बैंक खाते लेकर ठगी की रकम ट्रांसफर करता था और बाद में कैश निकालकर रकम को इधर-उधर घुमाता था।
घटना 17 अप्रैल की रात की है, जब पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कैंडी पैलेस होटल में दबिश दी। इस दौरान अन्य आरोपी फरार हो गए, जबकि राजेन्द्र बैरवा घायल अवस्था में मिला, जिसे इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि इन खातों के खिलाफ देशभर में कई साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। इस मामले में धारा 318(4), 316(2) बीएनएस और 66D आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

[post-views]
Share
Now