पुणे बेंगलुरू हाईवे पर भयंकर हादसा 48 वाहन एक साथ क्षतिग्रस्त राहत और बचाव कार्य जारी….

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ये हादसा पुणे में नावले पुल पर हुआ। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पुणे में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नावले पुल पर एक टैंकर का ब्रेक फेल होने के कारण उसकी कई वाहनों से टक्कर हो गई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य शुरू हो गया है।

पुणे सिटी और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवाओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8.30 बजे नावले ब्रिज इलाके में हुई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि चोटों की प्रकृति के बारे में अभी कोई जानकारी उनके पास नहीं है। पीएमआरडीए दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुजीत पाटिल ने बताया कि कुछ घायलों को आस-पास रहने वाले नागरिकों ने पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है।

Share
Now