ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है— “जो भी अमेरिकी सैनिक ईरान की जमीन पर कदम रखेगा, वो जिंदा नहीं लौटेगा… बल्कि ताबूत में वापस जाएगा।” यह बयान ऐसे समय आया है जब खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने अपने हजारों सैनिक और अत्याधुनिक हथियार तैनात किए हैं, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं।
ईरान पहले ही साफ कर चुका है कि वह किसी भी तरह के दबाव में झुकने वाला नहीं है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने भी कहा है कि अगर अमेरिका ने कोई भी सैन्य कार्रवाई की, तो उसका जवाब “कड़े और निर्णायक” तरीके से दिया जाएगा।
विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की भाषा और बयानबाज़ी आने वाले समय में बड़े टकराव का संकेत हो सकते हैं।
फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें मिडिल ईस्ट पर टिकी हैं… क्योंकि एक छोटी सी चिंगारी भी बड़े युद्ध में बदल सकती है।
मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब ईरानी मीडिया ने अमेरिका को खुली चेतावनी…






