Home / News / समसा पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर

समसा पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर

रिपोर्ट चंद्रकिशोर पासवान

नावकोठी.प्रखंड के समसा पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.शिविर की अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी ने की.शिविर को संबोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला.उन्होंने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी.
शिविर में पहले से किए गए आवेदनों के तहत जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र लाभार्थियों के बीच वितरित किए गए.प्रमाणपत्र जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, राजस्व अधिकारी लवली कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन और पंचायती राज पदाधिकारी जितेंद्र कुमार के हाथों दिए गये.शिविर में नए आवेदनों में वृद्धावस्था पेंशन, नल-जल योजना, बिजली कनेक्शन एवं बिल सुधार, सड़क, वासगीत पर्चा, पंचायत सरकार भवन, सोलर स्ट्रीट लाइट, डिग्री महाविद्यालय, गैर मजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने आदि के लिए आवेदन लिए गए.
मौके पर कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार, बीएचओ राजाराम, बिजली विभाग से प्रवीण कुमार, बीसीओ अनील चौधरी, एआरओ, मुखिया अभिषेक कुमार, पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी, रंजीत महंत, उप मुखिया नूतन देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

[post-views]
Share
Now