Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दरिंदा बना सन्नी: पत्नी से नाराज पति ने ससुराल पहुंच बीवी सास और ससुर को चाकू से गोद डाला…..

जहांगीरपुरी में शनिवार को घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी, सास और ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से चंडीगढ़ निवासी आरोपी सुनील उर्फ सन्नी के हाथ में भी चाकू लगा है।

पुलिस के अनुसार, सुनील निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार को जहांगीरपुरी थाना पुलिस को ई ब्लॉक में तीन लोगों पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने संध्या, उसकी मां बाला और पिता जयकिशन को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां से जयकिशन को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से सुनील को गिरफ्तार कर लिया। 17 साल पहले सुनील और संध्या की शादी हुई थी।

दंपती में झगड़े के बाद संध्या ने चंडीगढ़ में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने सुनील को पकड़ लिया, जबकि संध्या जहांगीरपुरी स्थित मायके आकर रहने लगी।

शनिवार को सुनील अचानक ससुराल पहुंचा और कहासुनी होने पर ससुर की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसने पत्नी और सास पर भी वार कर दिया। मां-बेटी के पेट में चाकू लगा है। संध्या की बहन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Share
Now