रॉंची:-झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा है कि भगवान राम के अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर के नाम पर चंदे की लूट और अब भगवान राम की अयोध्या नगरी में भाजपाईयों द्वारा संपत्ति एकत्रित करने की योजना-भाजपा द्वारा देशवासियों के लूट को दर्शाता है, जो रामद्रोह नहीं तो और क्या है‘‘राम नाम को अंक है,सब साधन है सुन।अंक गए कछु हाथ नहीं, अंक रहे दस गून।।’’अर्थात संसार में राम नाम ही अंक हैं,बाकी सब साधन शून्य है,राम नाम रूपी अंक के बिना कुछ भी नहीं रहता है,लेकिन शून्य के आगे अंक लगने पर वह दस गुना हो जाता है,परन्तु राम नाम की आस्था को खंडित करके कुछ हासिल नहीं होता,बल्कि 10 गुना नुकसान होता है।इससे भाजपाईयों को सीख लेनी चाहिए।श्रीमती सिन्हा ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोतम राम के नाम पर मर्यादा को ताक पर रखकर भाजपा सरेआम लूट मचीयी हुई है।एक तरफ आस्था का दीया जलाया गया और दूसरी तरफ आस्था के उस दीये के अंधेरे के नीचे भगवान श्रीराम के नाम पर भाजपाईयों द्वारा लूट मचाई गयी है,जो एक कड़वा सच है।भाजपाईयों द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट को महंगी जमीनें बेच कर करोड़ों का मुनाफा कमाया गा।चंदे की चोरी की गई। हमने देखा कि किस प्रकार से 5 मिनट में दो करोड़ रूपए की जमीन 18 करोड़ में राम मंदिर ट्रस्ट को बेच दी गई और चंदे की चोरी कर ली गई,जिसे करोड़ों-करोड़ों भारतीयों ने आस्था के प्रति भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिया था।20 लाख की जमीन ढाई करोड़ में राम मंदिर ट्रस्ट को बेच दी गई।साढ़े बारह सौ प्रतिशत मुनाफा मात्र 79 दिन में कमा लिया गया और राम मंदिर ट्रस्ट के अंदर जो करोड़ों-करोड़ों भारतीयों का चंदा है,उसे लूट लिया गया।
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता आभा सिन्हा का बयान अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर…..
