झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
संगठन की गतिविधियों को लेकर हुई विस्तार से चर्चा
कोटा:भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर आज कोटा के उम्मेद भवन पैलेस (होटल) में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल से मुलाकात की। कोटा आगमन पर छगन माहुर ने प्रदेश प्रभारी का पारंपरिक रूप से गर्मजोशी से स्वागत वअभिनंदन किया।
संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण आगामी कार्य योजना, योग दिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान पर चर्चा की इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कोटा संभाग सहित पूरे प्रदेश में पार्टी की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जमीनी स्तर पर सक्रियता, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति और भाजपा सरकारी की योजनाओं का को जन-जन तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार करने परविस्तारसे चर्चा हुई।
इस दोरान अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। इस बैठक से स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है, जो आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।






