उत्तरप्रदेश/कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट
कौशाम्बी कोषागार कौशाम्बी परिसर में जिलाधिकारी द्वारा गठित स्टाम्प विनष्टीकरण समिति के समक्ष रू0 7,45,80,000/ के स्टाम्प दिनांक 28.05.2025 को भष्मीभूत कर विनष्ट किया गया। ज्ञातव्य है कि शासन द्वारा स्टाम्प मैनुवल में संशोधन कर रू0 10,000/ से रू0 25,000/ तक के भौतिक गैर न्यायिक स्टाम्पों को चलन से बाहर घोषित कर दिया गया है। इसी क्रम में रू. 10,000/ के 1054 स्टाम्प जिनका मूल्य 1,05,40,000/, रू0 15000/ के 1286 स्टाम्प मूल्य 1,92,90,000/, रू0 20000/ के 1000 स्टाम्प मूल्य 2,00,00,000/,रू0 25000/ के 990 स्टाम्प मूल्य 2,47,50,000/ कुल 7,45,80,000/ स्टाम्प पत्रों को अपर जिलाधिकारी (वित्त एंव राजस्व) श्रीमती शालिनी प्रभाकर की उपस्थिति में भष्मीभूत किया गया समिति के अन्य सदस्य वरिष्ठ कोषाधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी न्यायिक अजेन्द्र सिंह, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन महेन्द्र प्रताप मिश्र,पुलिस उपाधीक्षक शिवांक सिंह,मुख्य अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव इस प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे जानकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह वरिष्ठ कोषाधिकारी ने दी है