अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट बिलासपुर संभाग हेड 6261129010
कोरबा ( Express news Bharat ) 18 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार (भांठापारा) में आज ‘सर्व पत्रकार एकता महासंघ’ की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार बंजारे की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती, भावी कार्ययोजना और आगामी वार्षिक सम्मेलन को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। आपको बता दे,कि रविवार दोपहर 12 बजे आयोजित इस बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया है।
बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:
नई नियुक्तियाँ: संगठन के विस्तार हेतु जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल के साथ और मोहन कुमार चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया गया।
वार्षिक सम्मेलन की तैयारी:
पिछले वर्ष के भांति संगठन के एक साल पुरा होने पर इस वर्ष भी वार्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई और सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
एकता पर बल:
प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार बंजारे ने अपने संबोधन में पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी एकता को संगठन की प्राथमिकता बताया।
उपस्थिति:
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार बंजारे,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेश चौहान प्रदेश संयुक्त सचिव कुंवर सिंह राज,ओमप्रकाश पटेल,मोहन चौहान,चंद्रवती बंजारे,सरस्वती मरकाम,नारायण चंद्राकर,धनराज सिंह,बुंदराम धीवर,संतोष कुमार भट्ट सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया।







