इकरा हसन ने कहा कि एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार उस गरिमा के खिलाफ है और बहुत खतरनाक है. इसका असर भी बहुत नुकसानदायक हो सकता है. सीएम ऐसा करेंगे तो आम इंसान सुरक्षा की गुहार कहां लगाएगा? हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार जल्द ही रिकवर हो जाए.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कथित तौर पर एक महिला का हिजाब हटाने वाले वायरल वीडियो पर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने कहा कि अगर नीतीश कुमार ऐसा करेंगे तो महिलाएं सुरक्षा की गुहार किससे लगाएंगी? सपा सांसद ने कहा कि काफी समय से उनके स्वास्थ्य को लेकर खबरें आ रही हैं, बिहार चुनाव से पहले भी, नीतीश की सेहत को लेकर चिंताएं रही हैं। वह बुजुर्ग हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि जिस पद पर वह हैं, उसकी अपनी गरिमा है.
‘गरिमा के खिलाफ है और बहुत खतरनाक…’