Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

पेशाब कांड में अब लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर हुई FIR दर्ज! विवादित मीम बनाने…..

इन दिनो देश में सीधी कांड सुर्खियो में है। जिसमें भाजपा के एक कार्यकर्ता ने एक आदिवासी युवक पर शराब के नशे में पेशाब कर दिया था।

वही अब इस मामले को अब लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की पोस्ट से जोडा गया है।आपको बता दें लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन पर यह एफआईआर अपने ट्विटर अकाउंट से एक विवादित ट्वीट पोस्ट किए जाने पर दर्ज कराई गई है,

उन पर भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 153A लगाई गई है।इस धारा में जाति, धर्म, निवास, भाषा जैसे मामलों में दो समूहों में शत्रुता पैदा करने से संबंधित मामले दर्ज किए जाते हैं।

आईए जानते है क्या है पूरा मामला—

दरअसल, लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने ‘यूपी में का बा’ की तर्ज पर जल्द ही ‘एमपी में का बा’ लाने की बात कही है। पोस्ट में एक मीम भी जोड़ा गया है, जिसमें आरएसएस की ड्रेस पहने एक व्यक्ति को सीधी कांड की तरह एक अन्य व्यक्ति पर पेशाब करते हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट में अरेस्ट प्रवेश शुक्ला का हैशटैग भी जोड़ा गया है, जो सीधी कांड का आरोपी था। 6 जुलाई को सुबह 10.39 बजे की गई यह पोस्ट बहुत जल्द चर्चा में आ गई और उसके बाद लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

Share
Now