Home / Politics / मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, मंच पर उठा धुआं अचानक खत्म हुआ कार्यक्रम….

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, मंच पर उठा धुआं अचानक खत्म हुआ कार्यक्रम….

लखनऊ में आयोजित बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब मंच के पास लगे बिजली के उपकरणों में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। कुछ ही सेकंड में धुआं उठने लगा और पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई।

मायावती मंच पर पहुंच चुकी थीं और कार्यक्रम शुरू होने ही वाला था, तभी यह तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और उन्हें सुरक्षित बाहर ले जाया गया।

इस घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही रद्द कर दिया गया। न तो मीडिया से कोई सवाल लिया गया और न ही मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए रखा गया केक काटा जा सका।

पूरा आयोजन बिना किसी औपचारिक बयान के ही खत्म कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट साउंड सिस्टम और लाइटिंग यूनिट के पास हुआ, जिससे धुआं तेजी से फैल गया। कुछ पल के लिए लोगों में घबराहट का माहौल बन गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद तकनीकी टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पार्टी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को स्थगित किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now