हैरान : मौत का बहाना बंदर ने दी जहर पुड़िया, बच्चों ने चूरन समझकर चाटा….

उत्तर प्रदेश बदायूं से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां बंदर द्वारा फेंके गए विषाक्त पदार्थ को खाने से एक बच्चे की मौत हो गई।

जबकि, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन का है।


बताया जा रहा है कि बंदर ने कहीं से लाकर विषाक्त पदार्थ की पुड़िया फेंक दी थी। जिसे तीन बच्चों ने चूरन समझकर खा लिया।
 
तीन बच्चों में दो बच्चे सगे भाई हैं. एक भाई ने बंदर द्वारा फेंकी गई पुड़िया को चूरन समझकर खा लिया था।

जिसके बाद अस्पताल में उस मासूम की मौत हो गई।बाकी के दो बच्चे बिसौली अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।

कुछ देर बाद तीनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। उनके मुंह से झाग भी आने लगा।जिसके बाद परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल भागे।

अस्पताल में डॉक्टर ने आतिफ को मृत घोषित कर दिया. जबकि, राहत की हालत गंभीर बनी हुई है।उसका इलाज चल रहा है।वहीं, मन्नत की हालत में सुधार हो रहा है।

Share
Now