रविवार को शेख सादात की एक मीटिंग उबैद बैक्ट हाल मे आयोजित की गई। जिसमें बिरादरी के ज्यादातर लोगों ने हिस्सा लिया। शेख सादात के 10 अहम मुद्दों पर हाथ उठाकर सभी ने अपनी रजामंदी दी जिसमे खासतौर पर यतीम बच्चों, बेवाओ और ज़रूरतमंद ग़रीब लोगों के लिए बिरादरी फंड की स्थापना आज की गई जिसमे चेयरमैन ज़हीर फारुक़ी ने 50,000 रुपए दिए। जिससे सभी लोगों में जोश भर गया और कहा कि कई साल पहले हाफिज वलीउल्लाह काज़मी की कयादत में स्कूल के लिए जमीन देने की घोषणा की गई थी अगर कोई जमीन दे दे तो उसमें नर्सरी से 8वी तक का स्कूल बना देंगे और इसमें भी 10 लाख रुपए सबसे पहले मैं ज़हीर फारूकी देने को तैयार हूं मैने इंटर कॉलेज के लिए 8 बीघा जमीन दे चुका हूं। सभी जिम्मेदारो ने जोश के साथ फंड में सहयोग किया। खालिद मुस्तफा ने 25000 दिए और बिरादरी के सभी लोगों ने फंड मे अपना कीमती योगदान दिया। आज ही एक लाख 17 हजार इकट्ठा हो गए इसके अलावा बिरादरी के ज़िम्मेदार लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे और बिरादरी के पंचो की बात मानने पर अपनी सहमती जताई और चैयरमेन साहब ने विशेष तौर पर बच्चों को क़ुरान पढ़ाने और वक्त पर बच्चों की शादी करने पर ज़ोर दिया। आज की मीटिंग बेहद कामयाब रही। जिसका संचालन डॉ फैसल ने किया और सभी पांचों पंच अथर अमीन साहब, मुंशी इलतेफ़ात साहब ,फरहत हुसैन साहब, हाफ़िज़ वली उल्ला काज़मी साहब,डॉ ईसा काज़मी साहब, डॉ राशिद साहब मुफ़्ती साहब, के साथ साथ अंज़ार हुसैन वकील साहब, सैयद सलमान, आरिफ सिद्दीकी, अनवर हुसैन, खुर्रम हुसैन, अजीज अहमद, अहमद मियां, परवेज मियां,नजम अली.. शमीम अहमद, नवेद, सरवत,सोनू मोबाइल, राशिद भाई बॉडी बिल्डर, गुलफाम, जमील भाई दरबार, काजी साजिद, यासिर,शाहब हुसैन, नौशाद, इरशाद, कमरुलहूदा, आरिफ अली. सरवर हुसैन, हयात हसन, राजा, नौशा.. फज़ल रहीम, डॉ मंसूर, राजू. अदीब काजमी,गुलफाम. उस्मान,सलमान.. आदि मौजूद रहे..


अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी पुरकाजी






