Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

शर्मनाक घटना: प्रेमिका के शव को बनाया प्रेमी ने हवस का शिकार।अन्य तीन लोग और ……

देश के पूर्वोत्तर राज्य असम से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के करीमगंज जिले में एक प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही प्रेमिका की हत्या करके उसके शव के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने हत्या करने और फिर शव के साथ यौन कृत्य करने के आरोप में रेलवे के एक कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें नाबालिग का शव नौ सितंबर को करीमगंज शहर के बाईपास के पास मिला था। बताया जा रहा है उसी दिन उसकी हत्या की गई थी। इसलिए यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह है पूरा मामला–

अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लड़की का हाल ही में भर्ती हुए रेलवे के एक कर्मचारी से प्रेम संबंध था। वह लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन वह हर बार मना कर देती थी।

बीते दिन 9 सिंतबर को जब प्रेमी को पता चला कि लड़की घर में अकेली है, तो वह अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।और आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

वही एसपी पार्थ ने बताया कि आरोपी ने शव को बाईपास के बगल में फेंक दिया था, जहां से बाद में उसे बरामद किया गया। बाद में लड़की के माता-पिता ने उसकी पहचान की।

Share
Now