Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

सनसनी वारदात: खेत में मिला महिला का सिर! तो बैगन से मिला सुराग…..

उत्तरप्रदेश फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में रामगंगा निचली नहर की पटरी पर महिला का सिर व दोनों हाथ कटा हुआ शव बरामद हुआ।

देर रात पुलिस शव की शिनाख्त कर सकी। देर शाम पुलिस ने वीरपुर गांव स्थित कुएं से महिला के दोनों हाथ बरामद किए हैं।

आपको बता दें कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव निवासी रजनी कुशवाहा के पति दयाराम कुशवाहा की करीब 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

पति की मौत के बाद रजनी परिवार से अलग रहती थी। वह सिलाई और कास्मेटिक की दुकान संचालित कर परिवार का भरण-पोषण करती थी

हत्या के पीछे प्रापर्टी विवाद का मामला आया है। सीओ ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त हो चुकी है। देर शाम खजवा कस्बे के वीरपुर गांव कुएं से महिला के दोनों हाथ बरामद किए हैं।

मामले की गहनता से जांच चल रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बैगन से पुलिस को मिला सुराग
कोरसम गांव में शव मिलने वाली जगह पर गोल बैगन के दो बोरे मिले हैं।

एक बोरा जूट और दूसरा बोर खाद का है। दोनों बोरे फटने से बैगन बिखरे मिले हैं। इन बैगनों की पैदावार आसपास के कुछ चिन्हित गांवों में होती है।

इन गांवों में संपर्क करने के दौरान जिला पुलिस ने कानपुर महाराजपुर पुलिस से संपर्क किया

पुलिस ने काटे गए सिर और हाथों की क्षेत्र में 100 मीटर तक तलाश की। कोई सुराग नहीं लग सका। वही देर रात दोनों हाथ बरामद कर लिए गए हैं

Share
Now