Home / Breaking News / सहारनपुर में एक ही कमरे के अंदर दो शवों के मिलने से सनसनी…

सहारनपुर में एक ही कमरे के अंदर दो शवों के मिलने से सनसनी…

सहारनपुर थाना सदर बाजार रात्रि कमरे में मिले 2 सव मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है

थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एसबीआई कॉलोनी स्थित तिरंगा चौक के पास एक मकान में एक व्यक्ति ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है तथा बाहर से कई बार आवाज देने के बावजूद भी दरवाजा नहीं खोला जा रहा है। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा कमरे की खिड़की से अंदर देखने पर संदिग्ध परिस्थितियां प्रतीत होने पर आसपास के लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया गया। कमरे के अंदर एक पुरुष एवं एक महिला के शव पड़े मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फॉरेंसिक, फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया गया। सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रथम दृष्टया मृत पुरुष की आयु लगभग 39 वर्ष प्रतीत हो रही है, जो मूल रूप से केरल का निवासी था तथा सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। मृत महिला की आयु लगभग 24 वर्ष है, जो थाना गागलहेड़ी क्षेत्र की निवासी है।*

➡️ प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से संबंधित प्रतीत हो रहा है तथा दोनों द्वारा आत्महत्या किया जाना परिलक्षित हो रहा है। प्रारंभिक जांच में मृत पुरुष द्वारा अपने हाथ की कलाई की नस काटने के उपरांत कमरे की खिड़की से पार्शियल हैंगिंग कर आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। वहीं मृत महिला द्वारा प्रथम दृष्टया किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

➡️ दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है।

➡️ जिसके संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री मनोज कुमार यादव के द्वारा दी गयी बाईट।

ब्यूरो रिपोर्ट/मुराद अली सहारनपुर।

Tagged:
[post-views]
Share
Now