गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शिक्षक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक ने मुस्लिम समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था।
बताया जा रहा है कि घटना के समय पत्नी अपने मायके में थी और पिछले तीन दिनों से वहीं रह रही थी। इसी दौरान आरोपी ससुर अपने कुछ साथियों के साथ शिक्षक के घर पहुंचा। आरोप है कि लाठी-डंडों से बुरी तरह हमला कर शिक्षक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
प्राथमिक जांच में इसे पारिवारिक विवाद और कथित ऑनर किलिंग के एंगल से देखा जा रहा है। इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
मुस्लिम लड़की से शादी कर चर्चा में आए टीचर की पीट-पीट कर हत्या से सनसनी….






