अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
करतला//छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के विकासखंड करतला में आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय से पहले बंद पाए।
सरकारी नियमों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होना चाहिए। जबकि
तस्वीरों में साफ दिख रहा सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र लबेद रामभाठा, गौटियापारा सुपातराई और सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र खोलपारा सुपातराई समय से पहले बंद मिले।
ग्रामीणों का कहना है कि केंद्रों के समय से पहले बंद होने के कारण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्देश्य ही इन सुविधाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है, लेकिन लापरवाही के चलते योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
इस मामले में संबंधित परियोजना अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन न तो फोन रिसीव किया गया और न ही किसी प्रकार का जवाब मिला, जिससे प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नियमित निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह मामला शासन-प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है।







