जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आज उ.प्र.लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा-2025 को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए परीक्षा केन्द्र-करारी इण्टर कॉलेज आदि का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज लिया।
जिलाधिकारी मधुसूदन ने भ्रमण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता सुनिश्चित रखी जाय। उ.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कर परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जाय। किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।
प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा: प्रशासनिक अधिकारियों ने केन्द्रों का किया निरीक्षण…

Tagged:#POLITICS





