हरियाणा और जम्मू कश्मीर विभानसभा चुनाव के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बारी है। आपको बता दे की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव दिवाली के बाद होने वाले है। महाराष्ट्र में खुल 288सीट है, चुनाव को लेकर दोनों गठबंधन अपने अंतिम चरण पर है और साथ की शामिल पार्टियों के बीच कुछ सीटों को लेकर विवाद है। बताया जा रहा है की चुनाव आयोग की टीम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों का पूरा जायजा ले चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में एक दल ने 27 और 28 सितंबर को महाराष्ट्र का दो दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने आने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव मांगे थे।
288 सीटों के बंटवारे को लेकर महायुति के बीच बैठक हो चुकी है जिसमे 235 सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा पूरी हो चुकी है। और बाकी 53 सीटों पर भी जल्द फैसला हो जाएगा।आपको बता दे की भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि महायुति की 90 फीसदी सीटों पर सहमति बन चुकी है। की उन्होंने चुनाव में सम्मानजनक सीटें मांगी थीं जिसके मुताबिक उन्हें 60 से 65 सीटें मिलेंगी। बताया जा रहा है की भाजपा महायुति में सीटों का बंटवारा करते हुए 155 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 60 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। अजित पवार वाली एनसीपी को करीब 60 से 65 सीटें मिलेंगी।
रिपोर्ट: कनक चौहान