Home / News / SDM ने आर्किटेक्टों के साथ बैठक की, नए मॉडल जोनिंग रेगुलेशन पर दिए दिशा-निर्देश

SDM ने आर्किटेक्टों के साथ बैठक की, नए मॉडल जोनिंग रेगुलेशन पर दिए दिशा-निर्देश

जालौन के कोंच में विनियमित क्षेत्र में बुधवार को नियत प्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार कोंच की अध्यक्षता में लाइसेंसधारक आर्किटेक्टों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोंच तहसीलदार मनोज कुमार, विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता तथा नगर पालिका परिषद कोंच के लिपिक मौजूद रहे।

बैठक में नए मॉडल जोनिंग रेगुलेशन-2025, भवन मानचित्र स्वीकृति सहित विनियमित क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने लाइसेंसधारक आर्किटेक्टों को निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप कार्य करने तथा मानचित्र स्वीकृति के दौरान आवश्यक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भवन निर्माण एवं मानचित्र स्वीकृति से संबंधित कार्यों में शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का अनुपालन प्राथमिकता के साथ किया जाए।

Tagged:
[post-views]
Share
Now