Home / News / यूनिक चिल्ड्रेंस एकेडमी में हिन्दी दिवस पखवाड़े के तहत प्रतियोगिता आयोजित

यूनिक चिल्ड्रेंस एकेडमी में हिन्दी दिवस पखवाड़े के तहत प्रतियोगिता आयोजित

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

500 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, चयनित प्रतिभागियों को समापन समारोह में किया गया सम्मानित

समस्तीपुर/विभूतिपुर । प्रखंड के यूनिक चिल्ड्रेंस एकेडमी, सिंघियाघाट में हिन्दी दिवस पखवाड़े के तहत छात्र-छात्राओं के बीच शब्द परख एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम से दशम वर्ग तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

शब्द परख प्रतियोगिता में अंशिका भारती, राजलक्ष्मी, सत्यम कुमार, माधव कुमार, आनंद रत्न, कल्पना, आयुषी, काव्या, रुचि, तन्या, राजनंदिनी, अनु, सत्यम प्रकाश, सान्वी, आशुतोष, अर्णव, विवेक, नव्या प्रिया और आर्यन का चयन किया गया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में शैली, वैष्णवी, सुजीत, सचिन, आनंद रत्न, निशा कुमारी, आदित्य कुमार, ऋषभ कुमार, आर्यन राज, आराह्या, अमित कुमार, प्रियांशू, सिद्धि प्रकाश, अंजलि एवं दीपेश चयनित हुए।

हिन्दी दिवस पखवाड़े के समापन अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन कुमार ने किया।

मौके पर प्रोफेसर अमरनाथ चौधरी, संजय कुमार, सूचित कुमार, प्रवीण कुमार, पिंटू कुमार, दीपक कुमार, आयुष कुमार, रंजन कुमार, अनुपम रंजन, प्रतीक कुमार, कृष्ण कुमार, शिक्षिका पिंकी कुमारी, पल्लवी कुमारी, प्रियंका राज सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now