(दीपक यादव हमीरपुर)
हमीरपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर सत्य, अहिंसा, सादगी और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के बाद सपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ विषय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने मतदाता सूची, मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। मतदाता सूची में अनियमितता अथवा पात्र मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की स्थिति में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।
प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल उठाए। पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने, उनके विरुद्ध मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की मांग भी दोहराई गई।
इदरीश खान ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की आवश्यकता को जनता के सामने रखना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी व्यवस्था में जनता के विश्वास से सुनिश्चित होती है। सपा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
प्रेसवार्ता में पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी संजय सिंह यादव, प्रदेश सदस्य नंदकिशोर शिवहरे, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह, राठ विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा, शारदा श्रीवास, गीता श्रीवास, गोकुल राजपूत, लाला प्रधान, युगांक मिश्रा, नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र यादव लकी, रिजवान खान, सैयद उमर, राजेश श्रीवास एडवोकेट, राजेश सविता, बीरबल चौधरी, लाल सिंह यादव, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, नईम खान, सुभान कुरैशी, हरनारायण निषाद, मनीष यादव, सुनील यादव, जितेन्द्र यादव एडवोकेट, पीयूष यादव, जगमोहन यादव, मानवेन्द्र सिंह यादव, ब्रजकिशोर खंगार, सुघर सिंह यादव, शत्रुघन यादव, देवेंद्र कुमार प्रजापति, महेश प्रताप, अजय कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, उमाशंकर, भूपेश कुमार वर्मा, मैया राम वर्मा, प्रदीप कृष्ण वर्मा, कन्हैया कश्यप सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पत्रकार मौजूद रहे।





