Home / News / एकल अभियान के अंतर्गत हरी कथा द्वारा डीडासराई में गृह प्रवेश पर सत्यनारायण कथा एवम सुंदरकांड पाठ

एकल अभियान के अंतर्गत हरी कथा द्वारा डीडासराई में गृह प्रवेश पर सत्यनारायण कथा एवम सुंदरकांड पाठ

कोरबा जिले में संचालित स्वयं सेवी संस्था एकल अभियान के हरि कथा विभाग द्वारा साप्ताहिक सत्संग के माध्यम से गांव गांव आध्यात्मिक वातावरण स्थापित, नशामुक्त , राष्ट्रभाव,समरसता,संगठन करने का प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में वनांचल क्षेत्र में हनुमान चालीसा पाठ,सुंदर काण्ड,अखंड पाठ एवम सत्यनारायण कथा,गणेश चतुर्थी पर भी कार्य सम्पन्न किया जा रहा है संच केन्द्र देवपहरी के संच प्रशिक्षक का गृह प्रवेश के अवसर पर सत्यनारायण कथा और सुंदर काण्ड,हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया एवम् रात्रिकालीन कार्यक्रम में भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर संच व्यास पतंग सिंह कंवर द्वारा डीडासराई के साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ अलग अलग परिवार में हनुमान चालीसा पाठ एवम् कीर्तन भजन एवम् गांव की सार्वजनिक चर्चा के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जो किसी कारण वश दो महीने तक रुक गया था जिसे पुनः शुरुआत के लिए सलाह दिया गया है।इस कार्यक्रम में डीडासराई के मातृ शक्ति हनुमान परिवार शामिल रहे।इस अवसर पर डीडासराई और कनसरा सतसंग प्र उपस्थित रहे यह कार्यक्रम रात भर चला जिसमे मातृ शक्ति द्वारा भजन कीर्तन किया गया।
सुनील दास की खास रिपोर्ट जिला ब्यूरो चीफ

Tagged:
[post-views]
Share
Now