Home / News / BJP नेता को सांड ने पटक पटक मार डाला हमले में हुई दुखद मौत……

BJP नेता को सांड ने पटक पटक मार डाला हमले में हुई दुखद मौत……

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के समीपुर शक्ति केंद्र में भाजपा बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा पर एक आवारा सांड ने हमला कर दिया। हमले में सुरेंद्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे। आवारा सांड को काबू में लेकर तुरंत गौशाला भेज दिया गया।

सुरेंद्र शर्मा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और समीपुर क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष थे। उनकी अचानक हुई मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों में शोक की लहर है।

यह घटना एक बार फिर से प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या और उनकी वजह से होने वाले हादसों को उजागर करती है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले में घूमते आवारा सांड और पशु आए दिन खेतों को नुकसान पहुँचाते हैं और लोगों के लिए जानलेवा खतरा बने रहते हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now