Home / News / सरवाड़-अजमेर: अवैध खनन पर देर रात छापा, बजरी माफियाओं में हड़कंप

सरवाड़-अजमेर: अवैध खनन पर देर रात छापा, बजरी माफियाओं में हड़कंप

पत्रकार
इकबाल अहमद
सरवाड़ अजमेर

सरवाड़-अजमेर
खनिज विभाग द्वारा एक ही रात मे दो जगह कार्रवाई होने से बजरी माफियाओं में मचा हड़कंप। निदेशक खान विभाग व अधिक्षण खनिज अभियंता अजमेर के निर्देशन में विजीलैंस टीम के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध सरवाड केकड़ी क्षेत्र में विजीलैंस टीम व खनिज विभाग सावर के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध देर रात्रि में पाँच गाड़ियों के साथ अचानक छापेमारी कर कार्रवाई की गई है। टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह केकड़ी से सरवाड रोड पर अवैध परिवहन करते हुए बजरी से भरा एक डंपर को ज़ब्त किया गया। पुलिस थाना केकड़ी को सुपुर्द किया गया । व सरवाड क्षेत्र में हिंगतडा गाँव में अवैध बजरी खनन करते हुए नदी क्षेत्र से एक JCB मशीन को जप्त किया गया हैl
कार्यवाई के दोरान नागौर तथा बीकानेर के विजिलेंस विभाग के खनिज विभाग के अधिकारी तथा सावर खनिज विभाग की टीम भी शामिल रहे। जप्त किये गये दोनों वाहनों पर खनिज विभाग ने कुल 6 लाख 29, हज़ार रुपये की पेनल्टी लगायी गई है l

Tagged:
[post-views]
Share
Now