रविवार को कस्बा पुरकाजी में एक्सप्रेस न्यूज भारत के उत्तराखंड प्रभारी सलमान सिद्दीकी के निवास पर ईद मिलना समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, इस अवसर पर वक्ताओं ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। उन्होंने ईद पर्व को प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बताया। एक्सप्रेस न्यूज भारत के चीफ एडिटर इफ्तिखार त्यागी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। समारोह में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा। कार्यक्रम में मुख्यत पुरकाजी चेयरमैन ज़हीर फारुकी, तनवीर आलम किंग, सुलेमान मेंबर, अब्दुल रहमान सिद्दीकी, अजमल क़ाज़ी, आदिल फरीदी, राशीद क़ाज़ी, मोहम्मद जावेद, मुनीर आलम, कफील अहमद, अबरार अहमद, लियाकत अहमद, जावेद आलम, जीशान कुरैशी, बासित, फकरे आलम, आदि लोग मौजूद रहे।



अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर






