सहारनपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ अभियुक्त गिरफ्तार भारी मात्रा में सामान भी बरामद…

थाना बड़गांव, सहारनपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 10 निर्मित व 11 अर्द्धनिर्मित तमंचे, 14 जिन्दा कारतूस, 21 नाल, 08 नाल 12 बोर मसकट (पोनिया), 02 स्प्रिंग, 20 ट्रीगर, 19 हैमर, तमंचा बनाने के उपकरण व 01 कार वरना बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी देवबन्द के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बड़गांव के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 12.05.2022 को 14.10 बजे दौराने गस्त, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम मे मुखबिर की सूचना के आधार पर अम्बेहटा मोहन ईदगाह के पास खाली पडे भट्टे से अभि0 मुस्तकीम पुत्र शौकत नि0 ग्राम सापला बक्काल थाना देवबन्द सहारनपुर को अवैध तमंचा फैक्ट्री चलाते हुए गिरफ्तार किया गया। मुस्तकीम का पुत्र नईम मौके से फरार हो गया। मौके से 08 तमंचे 315 बोर, 05 मसकट(पोनिया) 12 बोर, दो तमंचे 12 बोर, 14 जिन्दा कारतूस 12 बोर व 11 अदद अधबने तमंचे बॉडी, 14 अदद नाल 315 बोर, 07 अदद नाल 12 बोर, 03 अदद नाल 12 बोर मसकट (पोनिया), 02 अदद स्प्रिंग, 20 अदद ट्रीगर, 19 अदद हैमर व तमंचा बनाने के उपकरण (ड्रिल मशीन, आरी ब्लेड, हथौडी, छैनी आदि) तथा 01 कार वरना न0 UP12S9090 बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध मे थाना बड़गांव पर मु0अ0सं0 78/22 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त को समय मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-मुस्तकीम पुत्र शौकत नि0 ग्राम सापला बक्काल थाना देवबन्द, सहारनपुर ।
बरामदगी का विवरणः-
1-08 तमंचे 315 बोर
2-05 मसकट(पोनिया) 12 बोर व 03 नाल 12 बोर मसकट (पोनिया)
3-02 तमंचे 12 बोर
4-14 जिन्दा कारतूस 12 बोर
5-11 अधबने तमंचे बॉडी
6-14 नाल 315 बोर व 07 नाल 12 बोर
7-02 स्प्रिंग, 20 ट्रीगर व 19 हैमर
8–तमंचा बनाने के उपकरण (ड्रिल मशीन, आरी ब्लेड, हथौडी, छैनी आदि)
9–01 कार वरना न0 UP12S9090
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-
1-थाना प्रभारी श्री सोवीर नागर थाना बडगांव जनपद सहारनपुर।
2-उ0नि0 श्री जयवीर सिंह प्रभारी स्वाट टीम सहारनपुर।
3-उ0नि0 श्री अजब सिंह प्रभारी सर्विलान्स सेल सहारनपुर।
4-उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार अधाना थाना बडगांव जनपद सहारनपुर।
5-उ0नि0 श्री संजय सिंह थाना बडगांव जनपद सहारनपुर।
6-है0का0 190 अफजाल अहमद स्वाट टीम सहारनपुर।
7-है0का0 447 अमरदीप स्वाट टीम सहारनपुर।
8-है0का0 81 अंकुर कुमार स्वाट टीम सहारनपुर।
9-है0का0 82 संजीव कुमार स्वाट टीम सहारनपुर।
10-का0 433 सन्दीप कुमार थाना बडगाँव जनपद सहारनपुर।
11-का0 1375 विराट थाना बडगांव जनपद सहारनपुर ।
12-का0 612 दीपक कुमार थाना बडगांव जनपद सहारनपुर।
13-का0 305 दिनेश कुमार स्वाट टीम सहारनपुर।
14-का0 1014 विनीत पंवार स्वाट टीम सहारनपुर।
पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मै और मेरा पुत्र जहा भी हमे एकांत मे सूनसान स्थान मिल जाता है। दोनो मिलकर तमंचे बना लेते है। और मै धीरे धीरे उनको बेच देता हूँ। आज भी हम ग्राम अम्बेहटा मोहन मे ईदगाह के पास खाली पडे भट्टे पर तमंचे बना रहे थे।

Share
Now